Thursday, October 29, 2026
Home National तृणमूल नेता की हत्या के बाद समर्थकों ने दर्जनों घरों को लगाई...

तृणमूल नेता की हत्या के बाद समर्थकों ने दर्जनों घरों को लगाई आग, 10 लोग जिंदा जले

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। बंगाल के बीरभूम में तृणमूल नेता की हत्या के बाद भडक़ी हिंसा में 10 लोगों की जान चली गई। बागुती गांव में टीएमसी नेता भादू शेख के मर्डर के बाद गुस्साए समर्थकों ने दर्जनों घरों में आग लगा दी, जिसमें 10 लोग जिंदा जल गए। पुलिस को एक ही घर से 7 लाशें मिली हैं।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि भादू शेख की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एसडीपीओ रामपुरहाट को हटा दिया गया है। घटना के बाद बीरभूम के जिलाधिकारी, दमकल अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है।बीरभूम की घटना को लेकर बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांतो मजूमदार ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस घटना पर गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here