Monday, October 26, 2026
Home National 2 साल बाद फिर शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, तारीखों का ऐलान

2 साल बाद फिर शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भोले बाबा के भक्तों के लिए खुशखबरी है। कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो साल से बंद रही अमरनाथ यात्रा इस साल फिर से शुरू होगी। इसका ऐलान श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने रविवार को किया। इस दौरान यात्रा की तारीखों की घोषणा भी की गई।

Advertisements

बोर्ड के मुताबिक इस बार यात्रा 30 जून से शुरू होगी और रक्षा बंधन तक जारी रहेगी। यह यात्रा 43 दिनों की होगी। इसके लिए अगले महीने रजिस्ट्रेशन प्रोसैस शुरू हो सकता है। बता दें कि श्री अमरनाथ गुफा कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले में है। मान्यता है कि वहां पर भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर होने की रहस्यकथा सुनाई थी। जिसे वहां गुफा में मौजूद 2 कबूतरों ने सुन लिया था। बर्फ से लदी पहाड़ों की चोटी पर बनी एक गुफा में हर साल प्राकृतिक रूप से शिवलिंग बनता है, जिसके दर्शनों के लिए लाखों लोग वहां पहुंचते रहे हैं। देश की सबसे दुर्गम धार्मिक यात्राओं में से एक श्री अमरनाथ यात्रा की चढ़ाई 2 रास्तों से की जाती है. एक रास्ता पहलगाम से होकर है, जबकि दूसरा रास्ता बालटाल के जरिए है। यह यात्रा हमेशा आतंकियों और अलगाववादियों निशाने पर रही है। जिसके चलते यात्रा शुरू होने से पहले सेना और सुरक्षा बलों को व्यापक तैयारियां करनी पड़ती है। इस यात्रा पर केवल वही लोग जा सकते हैं, जिनकी उम्र 16 से 65 साल के बीच हो। यात्रा करने के लिए बोर्ड का परमिट और फिटनैस मैडीकल सर्टीफिकेट हासिल करना पड़ता है। इस सर्टीफिकेट के बिना यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here