
बलरामपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बलरामपुर-बहराइच राष्ट्रीय मार्ग पर ट्रक और कार में जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान आदित्यराज उम्र 12 वर्षीय, शिव कुमार उम्र 23 वर्षीय, फूल बाबू उम्र 36 वर्षीय, विजय गौतम उम्र 40 वर्षीय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जह सभी लोग देर रात बारात से वापस लौट रहे थे और जब यह लोग गांव चकवा के नज़दीक पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने कार को भीषण टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, उनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया है और ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी कर दी।












