Sunday, October 18, 2026
Home National कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी, 5 की मौत, कई घायल

कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी, 5 की मौत, कई घायल

पश्चिमी बंगाल (द स्टैलर न्यूज़)। पश्चिमी बंगाल के सिलिगुरू में बड़ा रेल हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोगों की मौत हो गई और करीब 25 अन्य लोग घायल हो गए। ट्रेन कोलकाता के सियालदह स्टेशन जा रही थी और यह दुर्घटना तब हुई जब सिलीगुड़ी के रंगापानी क्षेत्र में एक मालगाड़ी ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

Advertisements

यह टक्कर कंचनजंगा एक्सप्रेस के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से सियालदह की यात्रा शुरू करने के तुरंत बाद हुई। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिला मजिस्ट्रेट, डॉक्टरों और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here