Friday, October 30, 2026
Home Himachal आखिर 2 साल बाद मैडीकल कालेज अस्पताल में पहुंची अत्याधुनिक सीटी स्कैन...

आखिर 2 साल बाद मैडीकल कालेज अस्पताल में पहुंची अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट : रजनीश शर्मा। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मैडीकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में मरीजों को जल्द ही सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। कालेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव ने बताया कि 50 स्लाइस की अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन अस्पताल में पहुंच गई है और इसे रेडियोलॉजी विभाग में स्थापित करने का कार्य तेजी से चला हुआ है। लगभग एक सप्ताह के भीतर इसे स्थापित कर दिया जाएगा तथा मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

Advertisements

प्रधानाचार्य ने बताया कि लगभग एक करोड़ 24 लाख रुपए की लागत वाली यह मशीन डीएफयू द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व योजना के तहत प्रायोजित की गई है। अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध करवाने के लिए डॉ. सुमन यादव ने सरकार और डीएफयू मैनेजमेंट का आभार प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here