Saturday, October 31, 2026
Home National ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ से दुष्कर्म के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ से दुष्कर्म के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के सह्याद्री टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना रत्नागिरी जिले के गोठाणे गांव में हुई। उन्होंने बताया कि रिजर्व के तहत आने वाले चंदोली राष्ट्रीय उद्यान में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिये आरोपियों के खिलाफ 31 मार्च को प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद यह मामला सामने आया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान संदीप तुकाराम पवार, मंगेश कामटेकर, अक्षय कामटेकर और रमेश घग के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, ”जांच के दौरान, वन अधिकारियों ने पाया कि आरोपियों ने एक ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ के साथ कथित तौर पर कुकृत्य किया था। उनकी यह हरकत एक आरोपी के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड थी।”

Advertisements

एसटीआर के फील्ड डायरेक्टर नानासाहेब ने कहा, ”चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।” ‘बंगाल मॉनिटर’, एक बड़े आकार की छिपकली होती है जोकि भारतीय उपमहाद्वीप के साथ ही दक्षिण पूर्व एशिया और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में पायी जाती है। यह बड़ी छिपकली मुख्य रूप से जमीन पर रहती है और इसकी कुल लंबाई लगभग 24 से 69 इंच तक होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here