मनोज पांडे होंगे देश के नए सेना प्रमुख

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। लैफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे देश के नए सेना प्रमुख होंगे। केंद्र सरकर ने उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। आगामी 30 अप्रैल को लैफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय सेना की कमान सौंपी जाएगी। बता दें कि 30 अप्रैल को मनोज मुकुंद नरवणे सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पांडे देश के पहले इंजीनियर होंगे, जिन्हें सेना प्रमुख की कमान सौंपी जाएगी। मनोज मुकुंद नरवणे के बाद लैफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ही सेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। जनरल नरवणे को चीफ आफ डिफैंस स्टाफ पद की प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे माना जा रहा है।

Advertisements

लैफ्टिनैंट जनरल मनोज पांडे को दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन दिया गया था। वह स्टाफ कॉलेज, केम्बरली (यूके) से स्नातक हैं और उन्होंने आर्मी वॉर कॉलेज, महू और दिल्ली में नैशनल डिफेंस कॉलेज में हायर कमांड कोर्स में भी भाग लिया था। लैफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने अपनी 37 साल की सेवा में ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम में भाग लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here