Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur जिले में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी:संदीप हंस

जिले में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी:संदीप हंस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने आज समूह विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में चल रहे विकास कार्र्यों में तेजी लाए ताकि लोगों को समय पर सुविधाएं प्रदान की जा सके। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में मासिक बैठक के दौरान अलग- अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) दरबारा सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर शिवराज सिंह बल भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने विभागों को किए जा रहे विकास कार्यों की सूचि सौंपने के लिए भी कहा ताकि ए.डी.सी से इन विकास कार्यों की चैकिंग करवाई जा सके।
डिप्टी कमिश्नर ने नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्रों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि केंद्रों में आने वाले नौजवानों के पुर्नवास के लिए उन्हें सेना व पुलिस में भर्ती करवाने के लिए प्रशिक्षण देने की योजना पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि पुर्नवास केंद्र का उद्देश्य नौजवानों को पैरों पर खड़ा करना है ताकि वे अपना व अपने परिवार का खर्च चला सकें। इस दौरान उन्होंने सेवा केंद्रों के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सेवा केंद्रों में यह यकीनी बनाया जाए कि काम करवाने आए लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और दुरुस्त करने के अलावा  स्मार्ट विलेज  कैंपेन, स्वच्छ भारत मिशन,  जल जीवन मिशन, कोविड बचाव संबंधी वैक्सीनेशन व अन्य विभागों के कायों की भी समीक्षा की। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।                                                                        

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here