Monday, October 5, 2026
Home Himachal वेतन आयोग की सिफारिशें लागू न होने पर जिला परिषद कार्यालय से जुड़े...

वेतन आयोग की सिफारिशें लागू न होने पर जिला परिषद कार्यालय से जुड़े कर्मचारियों ने की बैठक

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)।यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला परिषद कर्मचारी वेतन आयोग की सिफारिशो का लाभ न मिलने से आंदोलन की राह पर उतरने की तैयारी कर रहे है। प्रदेश में सभी कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार बढ़ा हुआ वेतन मिलना शुरू हो गया है लेकिन जिला परिषद कर्मचारियों को इस लाभ से वंचित कर दिया गया है। सोमवार को टौणी देवी  में संघ के अध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन कर आगामी रणनीति तैयार की गई।

Advertisements

जिला परिषद कार्यालय से जुड़े कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग और ग्रामीण विकास विभाग की तर्ज पर लाभों से वंचित कर देने से इनमें रोष है। संघ ने मांग की है कि जिला परिषद कार्यालय के कर्मचारियों को विभाग में मर्ज कर वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। इसका अलावा सेवानिवृति पर अन्य कर्मचारियों की तरह सेवा लाभ दिए जाएं। जिला परिषद कर्मचारियों की नियुक्ति एवं पदोन्नति नियम शीघ्र बनाए जाएं। संघ के अध्यक्ष अजय कुमार का कहना है कि अगर सरकार ने 15 मई तक सभी मांगों को न माना तो कर्मचारी संघ आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जायेगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here