होशियारपुर,(द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट- गुरजीत सोनू : आज सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के जिला कार्यालय में 22 अक्तूबर को हो रहे प्रदेश समागम संबंधी पोस्टर जारी किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व हमदर्दो में बलवंत सिंह खेड़ा, ओम सिंह सटियाणा, केवल सिंह मूनक, बलवीर सिंह नंगल शहीदां, जोगिंदर सिंह, बूटा सिंह, जगदीश हरियाणवी, इंद्र सिंह, धर्मपाल पिपलांवाला, मलकीत सिंह आदि मौजूद थे। ओम सिंह सटियाना महासचिव ने बताया कि इस समागम में संविधान बचाओ संबंधी विचार विमर्श होगा।
उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान डा. प्रेम सिंह, ए.डी.आर.के. बसी, डा. जगदीप कुमार चोखर, प्रो. स. छीना विशेष तौर पर पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि यह समागम लाजडपत राये सीनियर सैकेंडरी स्कूल नजदीक सरकार कालेज में होगा। उन्होंने कहा कि इस समागम में प्रसिद्ध कलमनवीस गुरमीत सिंह पलारी को भी सम्मानित किया जाएगा।