Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur हिन्दुओं के जान माल की सुरक्षा का करे ध्यान जिला प्रशासन: नई...

हिन्दुओं के जान माल की सुरक्षा का करे ध्यान जिला प्रशासन: नई सोच संस्था 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रशासन अपनी जिम्मेवारी निभाये हिन्दु नेताओं को दबाना बंद करे। उक्त विचार गऊ सेवक अशवनी गैंद संस्थापक अध्यक्ष नई सोच वैफेयर सोसायटी होशियारपुर ने एक मिटिंग के दौरान कहे। उन्होने कहा कि कल मुकेरियां में हिन्दु नेताओं द्वारा की जाने वाली मीटिंग को रोकने के लिए हिन्दु सनातन महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप प्लाहा को गिरफ्तार करना अति निंदनीय है। प्रशासन को चाहिए कि जिला होशियारपुर में जो अलगाववादी प्रवासी बिना पहचान के रह रहे हैं उनकी पहचान करके उन्हे पुलिस रिकार्ड में रजिस्टर्ड करे लेकिन पुलिस प्रशासन मौज़ूदा सरकार के दबाब में आकर हिन्दु नेताओं को दबाने की  कोशिश कर रहा है जिसक किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जायेगा। 

Advertisements

गैंद ने कहा कि बाकि समुदायों द्वारा इतनी मीटिंगें की जाती है, उस पर तो कोई रोक नहीं, क्या सारी पाबंदियां हिन्दुओं के लिए हैं? उन्होने कहा प्रशासन को पहले भी यह चेतावनी दे चुके हैं कि होशियारपुर में मुस्लिम समुदाय के रुप में कार्य करने वालों की जांच करे। कुछ दिनों से लव जिहाद व धर्म परिवर्तन की बातें भी सामने आ रही हैं जो कि चिन्ता का विषय है। जिला प्रशासन गम्भीरता से इस मसले पर ध्यान दे। इस अवसर पर मधुसूदन तिवारी, अमन सेठी, राजेश शर्मा, अजय जोशी, रविन्द्र गुप्ता, सुरेश, नीरज गैंद, पंकज बग्गा, जतिन्दर  राणा, हरीश खोसला, राकेश कुमार, लक्की चोपड़ा, विनीत डडवाल, अवतार, मुकेश कंवर सिंह सिंगड़ीवाला, विक्की वालिया, सोनू टण्डन, राज कुमार आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here