Friday, October 30, 2026
Home Himachal उपभोक्ता जागरूकता एवं संरक्षण कौंसिल का किया गया गठन

उपभोक्ता जागरूकता एवं संरक्षण कौंसिल का किया गया गठन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर उपभोक्ता जागरूकता एवं संरक्षण कौंसिल का गठन सोमवार को किया गया जिसमें  15 सदस्यों ने भाग लिया। परिषद की बैठक की अध्यक्षता  विक्रम ढटवालिया ने की जिसमें नई कार्यकारिणी का  सर्वसम्मति से  गठन किया गया।  दिनेश कंवर अध्यक्ष, संजय शर्मा को महासचिव का दायित्व सौंपा गया इस प्रक्रिया में रणबीर ठाकुर को  वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेंद्र कटोच, प्रकाश ठाकुर व  रजनीश शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि  वासुदेव नन्दन  और आदित्य पुरी को संयुक्त सचिव का पदभार सौंपा गया।

Advertisements

विक्रम ढटवालिया को इस कौंसिल का कोषाध्यक्ष चुना गया, कंचन शर्मा को कौंसिल की महिला इकाई प्रभारी बनाया गया। यह जानकारी देते हुए  महासचिव संजय शर्मा ने बताया कि परिषद उपभोक्ताओं को अधिकारों बारे जागरूक करेगी।परिषद के अध्यक्ष दिनेश कंवर ने कहा कि उपभोक्ताओं को जागरूक करना और उनके अधिकारों को संरक्षण करना  संगठन का मुख्य कार्य होगा। जिसके लिए संगठन न केवल जिला में बल्कि  प्रदेश में भी  उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here