नशे के कारण हो रही मौतों का सरकार उनके वारिसों को 5 लाख रूपये का दे मुआवज़ा: कर्मवीर बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): जि़ला संघर्ष कमेटी की मीटिंग जि़ला अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कर्मवीर बाली ने कहा कि नशे के कारण हो रही मौतों का सरकार उनके वारिसों को 5 लाख रूपये का मुआवज़ा दे। इस मुआवजे का नाम ’’प्रायश्चित मुआवज़ा’’ रखा जाये क्येांकि सरकार नशे पर रोक लगाने में असफल सिद्ध हो रही है। पंजाब के नौजवान विदेशों में जा रहे हैं, नशे के कारण नौजवान मर रहे हैं, पंजाब पानी की वजह से बंजर हो रहा है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो पंजाब इतिहास बनकर रह जायेगा। कर्मवीर बाली ने कहा कि पंजाब में नशा बेचने और पीने वालों को दो भागों में बांटा जाये।

Advertisements

नशा बेचने वालों को जेल भेजा जाये और नशा पीने वालों को नशा छुड़ाओ केन्द्र भेजकर उनका ईलाज किया जाये। ऐसा करने से 6 महीनों में नशे के नाम को भूल जायेंगे। पुलिस स्टेशनों के एस.एच.ओ. के इलाके में एस.एच.ओ. जवाब देह बनाया जाये ऐसा करने से इसके दूरगामी परिणाम आयेंगे और जल्द ही पंजाब नशा मुक्त हो जायेगा। गली-गली, गांव-गांव नशा बिना खौफ के बिक रहा है। ऐसा लग रहा है पंजाब में नशा बेचने वाले राज कर रहे हैं। सरकार नाम की कोई चीज़ नही है। पंजाब में नशा सत्ता प्राप्ति का माध्यम बन कर रह गया है। इसे समाप्त करने में कोई भी सरकार दिलचस्पी नही ले रही। इस अवसर पर विधा भूषण, उत्तम सिंह, बलविन्दर कुमार आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here