गवर्नमेंट टीचर यूनियन वैज्ञानिक की नई इकाई का गठन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गवर्नमेंट टीचर यूनियन वैज्ञानिक की जिला इकाई के चुनाव के लिए एक विशेष बैठक महासचिव लैक्चरार कमल किशोर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सबसे पहले पिछली इकाई को भंग किया गया। नई इकाई के गठन के लिए सबसे पहले कमल किशोर ने प्रधान पद हेतु जितेंद्र सिंह सोनी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया। इस मौके पर पिछले समय के दौरान किए गए कार्यों पर संतुष्टि प्रकट की गई नई।

Advertisements

नियुक्तियों के बारे में जानकारी देते हुए कमल किशोर ने बताया कि लेक्चरर मनोज दत्ता व लेक्चरर प्रितपाल सिंह को सीनियर उपाध्यक्ष, मनमोहन सिंह तथा रघुवीर सिंह को उपाध्यक्ष, कमल किशोर को महासचिव, जरनैल सिंह को संयुक्त सचिव, लेक्चरर संदीप सूद को प्रेस सचिव,प्रदीप अग्निहोत्री को संयुक्त प्रेस सचिव, संतोख सिंह को सरपरस्त,अश्विनी कुमार को वित्त सचिव चुना गया। इस मौके पर लेक्चरर मनोज दत्ता, लेक्चरर प्रितपाल सिंह,मनमोहन सिंह, रघुवीर सिंह, प्रदीप अग्निहोत्री, संतोख सिंह,जरनैल सिंह, महेंद्र सिंह, गुरमेल सिंह, बलविंदर सिंह, अश्वनी कुमार आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here