Sunday, October 11, 2026
Home Crime एसटीएफ की टीम ने दशहरा ग्राउंड के समीप 3 सौ 10 ग्राम...

एसटीएफ की टीम ने दशहरा ग्राउंड के समीप 3 सौ 10 ग्राम हैरोइन सहित पुनीत सूद को किया काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नशे की रोकथाम के लिए बनाई की एसटीएफ की टीम को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब होशियारपुर के दशहरा ग्राउंड के समीप एक स्कूटर चालक को पकडक़र तलाशी लेने पर उससे 3 सौ 10 ग्राम हैरोइन बरामद होने पर उसे काबू किया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर लिया गया है, जोकि किसी को सप्लाई करने के लिए जा रहा था। इस संबंधी जानकारी देेते हुए डीएसपी राज कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की होशियारपुर का पुनीत सूद जोकि नशीले पदार्थ सप्लाई करने का काम करता है। जिस पर पहले भी नशीले पदार्थ के 4 मामले दर्ज है तथा हैरोइन बेचने का कारोबार करता है।

Advertisements

जिस पर एसटीएफ की टीम ने उसे स्कूटर पर आते देखा तो उसे रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से 3 सौ 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here