Monday, October 19, 2026
Home Crime बदमाशों ने हनुमान मंदिर के पुजारी के सिर में मारी गोली, हालत...

बदमाशों ने हनुमान मंदिर के पुजारी के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

firing-on-police-man-jalandhar-punjab

बेगुसराय (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। गत रात्रि शनिवार को बदमाशों ने हनुमान मंदिर के पुजारी के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर जब लोग पहुंचे तो बदमाश वहां से फरार हो चुके थे और लोगों ने पुजारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पुजारी की हालत नाजुक बनी हुई थी।

Advertisements

जानकारी अनुसार मुफ्सिल थाना क्षेत्र तहत पड़ते इटावा गांव में बदमाशों ने हनुमान मंदिर के पुजारी फूचो सिंह के सिर में गोली मार दी। घटना रात्रि करीब 2 बजे की बताई जा रही है जब पुजारी मंदिर में ही सोये हुए थे तो बदमाशों ने मंदिर में आकर उनके सिर में गोली मार दी। गोली मारे जाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला पाया था। पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here