Thursday, October 29, 2026
Home Himachal ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग बीजेपी के कफन की कील होगा साबित:...

ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग बीजेपी के कफन की कील होगा साबित: राणा

हमीरपुर( द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। चारों ओर से देश को तबाह और बर्बाद करने में लगी बीजेपी सरकार ने मनमानी करने की हर हदें क्रॉस कर दी हैं। अंग्रेजी हुकूमत की तर्ज पर बीजेपी ने अपने सियासी विरोधियों को व्यक्तिगत विरोधी मानते हुए कुचलने का कुप्रयास किया है। यह बात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। उन्होंने कहा कि अब तक जो जांच एजेंसियां देश के नागरिकों को अन्याय के खिलाफ न्याय दिलाने का काम करती रही हैं, सत्ता का दुरुपयोग करते हुए उन एजेंसियों को बीजेपी ने अपने विरोधियों को कुचलने व दबाने के काम में लगा दिया है। जो कि लोकतंत्र की मर्यादा के विपरीत है। राणा ने कहा कि ईस्ट इण्डिया कंपनी की तर्ज पर देश में राष्ट्रवाद के नाम पर पूंजीवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Advertisements

राणा ने कहा कि बीजेपी की दमनकारी व तानाशाह नीतियों के चलते देश के नागरिकों का लोकतंत्र से भरोसा उठ चुका है लेकिन बीजेपी यह न भूले कि हर अतीत और हर तानाशाही का अंत निश्चित है। बीजेपी का हाल भी अंग्रेजी हुकूमत की तरह होगा। जिसमें बीजेपी का सफाया निश्चित है। उन्होंने कहा कि जब जनतंत्र में हुकूमत बेलगाम व तानाशाह हो कर बाजार की तर्ज पर सत्ता को हांकती है तो जनहित को छोड़कर निज हितों का बोलबाला प्रशासनिक व्यवस्था को भी पंगु बना देता है। बीजेपी अपने खिलाफ उठे स्वरों को दबाने व कुचलने के लिए यही सब कर रही है।

जिसको देखते हुए यह निश्चित है कि ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग बीजेपी के कफन की कील साबित होगी। राणा ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता को कुचलने के बाद अब सीमा सुरक्षा को भी बीजेपी ठेके पर देने की प्रथा शुरू कर रही है। सेना भर्ती में बदलाव करके अब बीजेपी ने सैनिकों की मनरेगा मिल्ट्री बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर भर्ती होने वाले युवाओं ने जोरदार प्रोटेस्ट किया है जो कि यह बताता है कि आने वाले चुनाव में युवाओं का यह आक्रोश बीजेपी का सूपड़ा साफ करके दम लेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here