Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब की कानून व्यवस्था पूचरमराई, पत्रकार राणा पर हमला निंदनीय: संजीव मिन्हास

पंजाब की कानून व्यवस्था पूचरमराई, पत्रकार राणा पर हमला निंदनीय: संजीव मिन्हास

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। पंजाब में कानून व्यवस्था के हालात दिन-ब-दिन बिगडते जा रहे है और सरकार के कानों पर जूँ तक नहीं रेंग रही। हालात यह है कि अब पंजाब में कोई भी सुरक्षित नहीं रहा। पिछले डेढ़ माह में दो पत्रकारों पर कातिलाना हमला होना प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह शब्द भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास ने जारी एक बयान में कहे। उन्होंने कहा कि शहर में गत रात्रि पत्रकार व सप्ताहिक समाचार के संपादक राकेश राणा पर कुछ लोगों ने विजय मार्किट में कातिलाना हमला कर घायल कर दिया। जिस कारण उनके गम्भीर चोटें लग गई। जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आप सरकार में यदि देश का चौथा सतम्भ कहे जाने वाले पत्रकार ही सुरक्षित नहीं तो आम आदमी के हालात क्या होंगे अंदाजा लगाया जा सकता है। मिन्हास ने कहा कि यदि संपादक राकेश राणा को न्याय नहीं मिला तो मजबूरन भाजपा कड़ा विरोध करने पर मजबूर होगी। इस मौके जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू ,कैप्टन करण सिंह, ठाकुर रशपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here