
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला रैडक्रास सोसायटी के पूर्व सचिव नरेश गुप्ता ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि इन दिनों कुछ लोग उनके बारे में गलत बयानबाजी कर रहे हैं तथा समाचारपत्रों के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। समाचार पत्रों में छपि खबर संबंधी उन्होंने स्वष्ट किया कि उन्होंने किसी के दवाब में आकर नहीं बल्कि घरेलू मजबूरियों के कारण इस पद से त्यागपत्र दिया था।

उन्होंने कहा कि उन्होंने रैडक्रास सचिव एवं हियाडज़ से अपना त्यागपत्र 17 जून को जिलाधीश को सौंपा था। उन्होंने कहा कि यह बात भी सरासर झूठ एवं बेबुनियाद है कि त्यागपत्र देने से पहले किसी अधिकारी के पास उनके खिलाफ कोई शिकायत लंबित थी। उन्होंने कहा कि उन्हें लग रहा था कि पारिवारिक परेशानियां एवं भाई की सेहत खराब होने के कारण वे दोनों जिम्मेदारियां ठीक ढंग से नहीं निभा पा रहे थे। जिसके चलते उन्होंने पहले 2 जून को जिलाधीश को त्यागपत्र दिया गया था तथा जिलाधीश ने उसे नामंजूर कर दिया था, जिसे उन्होंने वापिस ले लिया था। पर घरेलू परेशानियों के कारण उन्होंने 17 जून को पुन: त्यागपत्र जिलाधीश को सौंप दिया था।












