Sunday, October 4, 2026
Home Politics आप के कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री बादल से मांगा त्यागपत्र

आप के कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री बादल से मांगा त्यागपत्र

aap copy

-द स्टैलर न्यूज केे साथ आप कैबिनेट मंत्री की विशेष मुलाकात-दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री एडवोकेट संदीप ने पंजाब के हालातों पर प्रकट की चिंता-कहा, सत्ता से नियंत्रण खो चुकी है बादल सरकार तभी पैदा हुए ऐसे हालात-
होशियारपुर। पंजाब में पैदा हुए हालातों तथा यहां की स्थिति के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है और ऐसे हालातों में बादल सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। इसलिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। उक्त बात आम आदमी पार्टी के दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री एडवोकेट संदीप कुमार ने आज यहां द स्टैलर न्यूज के साथ विशेष बातचीत में कही। कैबिनेट मंत्री एडवोकेट संदीप कुमार जालंधर में बाबा पाल सिंह रंधावा जी द्वारा करवाए जाने वाले कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे व वापसी में कुछ समय के लिए होशियारपुर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा बढ़ रहा है, दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं, ड्रग्स का चलन बढ़ा है, जिससे स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। द स्टैलर न्यूज द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में एडवोकेट संंदीप ने कहा कि पंजाब के ऐसे हालातों के चलते कई लोग पंजाब छोड़ कर अन्य राज्यों में चले गए हैं और कुछ विदेशों में जा बसे हैं। यह क्रम अब भी जारी है, इंडस्ट्री यहां से जा रही है। दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। गांवों में तो दलितों पर अत्याचारों की सभी हदें पार हो रही हैं। वे खुद कई गांवों में घूम कर लोगों से मिल चुके हैं। द स्टैलर न्यूज द्वारा पूछे सवाल दिल्ली में बढ़े अपराधों पर कैबिनेट मंत्री संदीप कुुमार ने कहा कि दिल्ली में पुलिस कहने में नहीं है और दिल्ली ही नहीं जिन प्रदेशं में पुलिस सरकार के अंंडर है वहां भी हालात सही नहीं हैं। पंजाब व यू.पी. का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन में अभी बहुत सुधार की जरूरत है। पंजाब में सरकार आने पर क्या प्राथमिकता होगी पर उन्होंने द स्टैलर न्यूज को बताया कि बेरोजगारी को दूर करने के लिए युवा वर्ग के लिए रोजगार के साधन उपललब्ध करवाना, नशा मुक्ति के लिए कड़े प्रबंध करना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुधार तथा युवाओं से जुड़ी हर परेशानी को दूर करना प्राथमिकता रहेगी। द स्टैलर न्यूज द्वारा उम्मीदवार पैराशूट से उतारे जाएंगे या पुराने कार्यकर्ताओं में से ही होंगे संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को ही मौका देगी, यहां पैराशूट से उतारने का कोई प्रथा नहीं है। पंजाब में मजदूर, किसान मर रहे हैं और सरकार जनता को दूसरे मुद्दों में उलझा कर अपना उल्लू सीधा करने में लगी है। दिल्ली में सीनेट चुनाव हारे संबंधी उन्होंने कहा कि यह चुनाव उनके लिए पहला चुनाव था बावजूद इसके उनका प्रदर्शन बढिय़ा रहा है और वे दूसरे स्थान पर रहे हैं। इस मौके पर डा. संजीव, एडवोकेट नवीन जैरथ, डा. रवजोत सिंह, यामिनी गोमर, यूथ इंचार्ज जसपाल चेची, गुरविंदर सिंह संधू किसान विंग इंचार्ज, जसवीर सिंह राजा, बलजीत सिंह साही, रिपु दमन हुंदल, वरिंदर परिहार, राकेश राणा, जसवंत सिंह मठारु, गोल्डी कमालपुर सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here