Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur फगवाड़ा-जालंधर हाईवे पर सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक की मौत व...

फगवाड़ा-जालंधर हाईवे पर सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक की मौत व एक घायल

जालंधर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अभिषेक कुमार। पंजाब में आए दिन सडक़ हादसे होने के मामले सामने आ रहे हैं जो रुकने का नाम नहीं ले रहे। फगवाड़ा-जालंधर हाईवे पर भयानक सडक़ हादसा होने की सूचना मिली है। जिसमें मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों में से एक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ए.एस.आई. ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फगवाड़ा हाईवे पर एक व्यक्ति ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 2 व्यक्ति मोटरसाइकिल से बरनाला से जालंधर जा रहे थे।

Advertisements

इसी बीच जब वे फगवाड़ा हाईवे पर पहुंचे तो सासने से एक ऑटो के आ जाने से मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े, सामने से आ रहे ट्रक के नीचे आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक की पहचान बरनाला निवासी गुरदयाल सिंह पुत्र कुलदीप सिंह के रूप में हुई है और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ए.एस.आई. ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उन्होंने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here