Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपशब्द बोलने पर भाजपा ने जताया कड़ा विरोध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपशब्द बोलने पर भाजपा ने जताया कड़ा विरोध

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़): जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा,जिला महामंत्री विनोद परमार,मीनू सेठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा नेताओं ने बताया कि कांग्रेसी सांसद अधीर रंजन द्वारा देश के राष्ट्रपति माननीय द्रौपदी मुर्मू के लिए अपशब्द बोल कर एक बार फिर से अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश भर से लुप्त हो रही कांग्रेस का मानसिक दिवालिया होना लाज़मी है।लेकिन गांधी परिवार की खुशामद के चक्कर में कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने सारी मर्यादाओं को लाँघते हुए देश के सर्वोच्च सवैधानिक पद का अपमान किया है।इस सवैधानिक पद की गरिमा को जानते हुए भी कांग्रेस नेता ने ऐसा घृणित कृत्य किया।

Advertisements

कांग्रेस नेता अधीर रंजन के बयान से साफ हो गया कि कांग्रेस  पार्टी आदिवासी विरोधी है।कांग्रेस ने संस्कारविहीन और सविधान को चोट पहुँचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुर्मू देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति हैं,उनके राष्ट्रपति बनने पर देशभर में जनता ने खुशी जताई है वहीं कांग्रेस ने उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करके महिलाओं के लेकर कांग्रेस नेताओं की भद्दी सोच उजागर की है। कांग्रेस नेता की राष्ट्रपति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से सारा देश गुस्से में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here