Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal जगजीत ठाकुर के विचारों से प्रभावित होकर आपके पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल

जगजीत ठाकुर के विचारों से प्रभावित होकर आपके पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट रजनीश शर्मा । कांग्रेस पार्टी के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रवक्ता जगजीत ठाकुर के विचारों से प्रभावित होकर  आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। आप छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों में हमीरपुर के संगठन मंत्री रोशनलाल राठौर, पंचायत ताल के प्रमुख विनोद मिश्रा व सदस्य राजेश मिश्रा प्रमुख हैं।  रोशन राठौर ने कहा कि जगजीत ठाकुर के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जगजीत ठाकुर एक कुशल नेता है तथा हमेशा आम व्यक्ति व गरीबों की सेवा करते हैं।  इस मौके पर जगजीत ठाकुर ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के शासन में आम व्यक्ति का जीना दुश्वार हो चुका है जीएसटी लगाकर आम लोगों के मुंह से रोटी को भी छीना जा रहा है इस जीएसटी लगाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अंग्रेजों के शासन के लगान को याद करवा दिया उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से महिलाएं , किसान, बेरोजगार नौजवानों दुखी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here