
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मंगलवार सुबह गांव बोदल कोटली नजदीक स्कूटी सवार पति-पत्नी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में गए। जिससे पत्नी की मौके पर मौत व पति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार कमलजीत सिंह व उसकी पत्नी गुरदेव कौर निवासी गाव रल्लना अपनी स्कूटी पीबी 07 बीके 2353 नंबर पर होशियारपुर सिविल अस्पताल में दवाई लेने जा रहे थे जब वह गांव बोदल कोटली नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली जिसमें गटका भरा हुआ था। उसकी चपेट में आ गए जिस के कारण पीछे बैठी गुरदेव कौर ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गई।

जिस के कारण वह 15 से 20 फुट तक नीचे गिसड़ती चली गई और मौके पर ही गुरदेव कौर की मौत हो गई तथा उसका पति घायल हो गया। टांडा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।












