Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur श्री पाश्र्वनाथ भगवान के जयकारों से गूंज उठा होशियारपुर नगर

श्री पाश्र्वनाथ भगवान के जयकारों से गूंज उठा होशियारपुर नगर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा होशियारपुर के संरक्षक लाला मोहनलाल, प्रधान मदन लाल की अध्यक्षता में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर श्री पाश्र्वनाथ भगवान की भव्य रथ यात्रा का आयोजन जैन समाज द्वारा किया गया। भव्य रथ यात्रा में जैन समाज के साथ शहर की गौरवशाली संस्थाओं के प्रधान एवं पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण लत्ता सैनी, पार्षद अनमोल जैन, पार्षद प्रदीप बिट्टू, अजय चौधरी बब्बी, सुदर्शन धीर, मोहन लाल पहलवान आदि अनेक राजनीतिक हस्तियां रथ यात्रा में शामिल हुईं।

Advertisements

एसएस जैन सभा होशियारपुर के प्रधान राकेश जैन बबला, महावीर जैन सभा जैन कॉलोनी प्रधान रवि, दादी कोठी तीर्थ प्रबंधक कमेटी प्रधान अनिल जैन गोगी, महावीर जैन सेवा संघ पक्षी विहार प्रधान सुशील भूषण जैन, महावीर जैन डायग्नोस्टिक सेंटर प्रधान अशोक जैन, महावीर जैन युवक संघ प्रधान संजीव जैन, महावीर जैन युवा मंडल प्रधान लक्की, नाहर संघ के प्रधान मनोहर लाल आदि कई संस्थाओं के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, कांगड़ा तीर्थ प्रबंधक कमेटी प्रधान सतीश जैन बगीची वाले, वासुपूज्य जैन युवक मंडल प्रधान विकास जैन चीनू एवं सदस्य उसके साथ महिला मंडल, आराधना मंडल आदि कई मंडलों ने शोभायात्रा में शामिल होकर शोभा बढ़ाई। रथ यात्रा शहर के सभी प्रमुख बाजारों से होते हुए शीश महल बाजार में वासुपूज्य जैन मंदिर में संपन्न हुई। सभा के महामंत्री श्रेयांश जैन ने रथ यात्रा में शामिल हुए सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं जन-जन का सभा की ओर से अभिनन्दन एवं आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here