कांग्रेस में घर वापसी करने पर ऑल इंडिया जाट महासभा ने काका का किया स्वागत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। ऑल इंडिया जाट महासभा ने अमरपाल सिंह काका का कांग्रेस में घर वापसी करने पर उनका स्वागत व सम्मानित किया। इस मौके पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा तथा प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर सिंह बडहैड़ी व सभा के अन्य पदाधिकारियों ने काका का स्वागत करते हुए कहा कि काका के कांग्रेस में लौट आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा अब जनता खासकर होशियारपुर निवासियों को अनपी समस्याएं दूर करवाने में आसानी होगी, क्योंकि श्री काका का यहां काफी आधार है और लोग इनके साथ दिल से जुड़े हुए हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि काका ने कांग्रेस में आते ही गुरदासपुर उपचुनाव में अपना बनता योगदान डालते हुए पार्टी प्रत्याशी सुनील जाखड़ के हक में प्रचार करके पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा का प्रमाण दिया है। जिसके चलते मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने खुद उनका पार्टी में स्वागत किया है। इस अवसर पर काका ने महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विजय सिंह, परमिंदर सिंह, कुलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, सरपंच जोनी चीमा, सरपंच सुखदेव सिंह बलगण, सरपंच सतनाम सिंह, दविंदर सिंह, हरबंस सिंह बड़ैच, तरलोचन सिंह देसीयां, अजयपाल सिंह सल्लियां आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here