Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh परिवहन मंत्री के उद्यमों स्वरुप श्री गुरू तेग़ बहादुर लॉ यूनिवर्सिटी तरन...

परिवहन मंत्री के उद्यमों स्वरुप श्री गुरू तेग़ बहादुर लॉ यूनिवर्सिटी तरन तारन के लिए 6.75 करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़): परिवहन और पशु पालन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर के ठोस यत्नों के स्वरुप पंजाब सरकार ने ज़िला तरन तारन के हलका पट्टी के गाँव कैरों में बन रही श्री गुरू तेग़ बहादुर स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए पहली किश्त के तौर पर 6.75 करोड़ रुपए जारी किये हैं। इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 278 करोड़ रुपए की लागत से 25 एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाली यह यूनिवर्सिटी राज्य के खासकर सरहदी ज़िलों तरन तारन, अमृतसर, फ़िरोज़पुर, फ़रीदकोट और फ़ाज़िल्का आदि के बच्चों को उच्च कानूनी शिक्षा प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि तरन तारन ज़िले में कानून की पढ़ाई प्रदान करने वाली यह पहली उच्च शैक्षिक संस्था होगी जिसमें माझा क्षेत्र सहित अन्य ज़िलों और राज्यों के बच्चे उच्च शिक्षा हासिल करेंगे। 

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उन्होंने अपनी सरकार के पहले बजट के दौरान यूनिवर्सिटी के काम को दो साल के निश्चित लक्ष्य में पूरा करने के लिए ग्रांट जारी करने की माँग रखी थी जिसको मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने प्राथमिक तौर पर पूरा करते हुये पहली किश्त के तौर पर 6.75 करोड़ रुपए जारी किये हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि इस प्रोजैक्ट को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि लॉ यूनिवर्सिटी में चार दीवारी और प्रशासकीय ब्लॉक के चल रहे काम को पहल के आधार पर पूरा किया जायेगा। उन्होंने यूनिवर्सिटी हेतु ग्रांट जारी करने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान एवं वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here