Sunday, November 1, 2026
Home Chandigarh डॉ. बलजीत कौर ने ‘‘पोषण माह’’ के दौरान महिलाओं की व्यापक शिरकत...

डॉ. बलजीत कौर ने ‘‘पोषण माह’’ के दौरान महिलाओं की व्यापक शिरकत का न्योता दिया

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, म्हिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज सितम्बर महीने के दौरान राज्य में मनाए जा रहे ‘पोषण माह’ में महिलाओं को बड़े स्तर पर शामिल होने का न्योता दिया। महीना भर चलने वाला यह प्रोग्राम महिलाओं और उनके स्वास्थ्य, बच्चों और लैंगिक संवेदनशीलता पर केंद्रित होगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह प्रोग्राम जन्म से पहले की देखभाल, अधिक से अधिक माँ का दूध पिलाने, पूरक ख़ुराक, अनीमिया, बच्चे के बढ़ने-फुलने सम्बन्धी निगरानी, लड़कियों की शिक्षा, ख़ुराक, विवाह की सही उम्र, सफ़ाई और सेनिटेशन और फूड फोरटीफिकेशन आदि विषयों पर आधारित है। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रोग्राम 1 सितम्बर, 2022 से महिलाओं और उनकी स्वास्थ्य गतिविधियों के साथ शुरू हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि पूरे महीने के दौरान सम्बन्धित विभागों के तालमेल के साथ अलग-अलग गतिविधियों जैसे कि क्षेत्रीय भोजन, योगा सैशन और कबीलों के महिलाओं-बच्चों के लिए रिवायती भोजन देने सम्बन्धी गतिविधियां करवाई जाएंगी।

Advertisements

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये सामाजिक सुरक्षा, म्हिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मल्टी मिनिस्टीरियल कनवरजैंस मिशन ‘पोषण अभ्यान’ के लिए विभाग ने चार सप्ताहों के लिए चार बुनियादी विषयों की शिनाख़्त की है। पहले सप्ताह के दौरान महिलाओं और उनके स्वास्थ्य, दूसरे सप्ताह बच्चों और शिक्षा सम्बन्धी गतिविधियां करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि लैंगिक संवेदनशीलता, पानी की संभाल और प्रबंधन सम्बन्धी गतिविधियां तीसरे सप्ताह का विषय है। इसी तरह कबीलों में महिलाओं और बच्चों के लिए रिवायती भोजन की मुहिम चौथे सप्ताह का मुख्य उद्देश्य है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब में विभाग के अधिकारियों की तरफ से पोषण माह बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर पोषण मुहिम के लिए नियुक्त कर्मचारी, सी. डी. पी. ओ., सुपरवाइज़र, आंगणवाड़ी वर्कर और हैल्पर भी शामिल हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here