Monday, October 26, 2026
Home Education अध्यापन क्षेत्र में बेहतरीन सेवाओं के लिए प्रिं. राज कुमार सैनी का...

अध्यापन क्षेत्र में बेहतरीन सेवाओं के लिए प्रिं. राज कुमार सैनी का सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अध्यापक दिवस के उपलक्ष्य में रयात बाहरा में आयोजित समारोह के दौरान पूर्व प्रिंसिपल राज कुमार सैनी को विशेष तौर से सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडीएम शिवराज सिंह तथा डीईओ गुरशरन सिंह ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

Advertisements

गौरतलब है कि सेवानिवृत्त होने के उपरांत भी श्री सैनी द्वारा अलग-अलग संस्थाओं के साथ जुडक़र अध्यापक क्षेत्र में सेवाएं निभा रहे हैं और जरुरतमंद बच्चों को किताबें, वर्दियां एवं सटेशनरी आदि का सामान मुहैया करवाकर एक सच्चे अध्यापक का फर्ज अदा कर रहे हैं। श्री सैनी ने उन्हें सम्मान देने के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रिं. शैलेन्द्र ठाकुर एवं कैंपस डायरैक्टर डा. चंद्रमोहन भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here