Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur मंत्री जिम्पा की तरफ से उनके भाई एवं साथियों ने लगवाई ध्वज...

मंत्री जिम्पा की तरफ से उनके भाई एवं साथियों ने लगवाई ध्वज यात्रा में हाजिरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई श्री हनुमान जी की ध्वज यात्रा में कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा की तरफ से उनके भाई राजेश्वर बब्बी, मेयर सुरिंदर कुमार, बिट्टू शर्मा एवं धीरज शर्मा ने हाजिरी लगवाई और सभी को ध्वज यात्रा की बधाई दी।

Advertisements

इस मौके पर श्री बब्बी ने बताया कि मंत्री जिम्पा के शहर से बाहर होने के चलते उनकी तरफ से उन्हें यह सेवा का मौका मिला है। उन्होंने सभी को दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई ध्वज यात्रा की बधाई दी और शहर निवासियों से दशहरा महोत्सव में बढ़चढक़र भाग लेने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here