समस्त कांग्रेसी एक हैं और रहेंगे, जनहित में लड़ाई रखेंगे जारी: विनोद राय

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कोआर्डिनेशन सैल के चेयरमैन एवं प्रदेश व्यापार सैल इंटक के अध्यक्ष विनोद राय ने इंटक प्रधान अश्विनी शर्मा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेवा सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विनोद राय ने कहा कि समस्त कांग्रेसी एक हैं और रहेंगे तथा जनहित में लड़ाई जारी रखेंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इंटक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा कांग्रेसी की मजबूती एवं जनभलाई के लिए जो भी प्रयास किए जा रहे हैं उनसे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत बना हुआ है। इस मौके पर अश्विनी शर्मा एवं सेवा सिंह ने कहा कि इंटक द्वारा समय-समय पर बैठकें एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करके उन्हें पार्टी से जुड़े रहने की प्रेरणा की जा रही है ताकि कांग्रेस द्वारा जनता से हो रही धक्केशाही के खिलाफ आवाज़ बुलंद रखी जा सके। उन्होंने विनोद राय द्वारा कोआर्डिनेशन सैल के माध्यम से किए जा रहे कार्यों को सराहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here