Saturday, October 10, 2026
Home Himachal प्रदेश में पनप रहा गुंडाराज, लोगों पर दिन दहाड़े चल रही गोलियां:कौशल

प्रदेश में पनप रहा गुंडाराज, लोगों पर दिन दहाड़े चल रही गोलियां:कौशल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है।  लोगों को शरेआम गोलियों से भूना जा रहा है जिसकी बजह से प्रदेश में दहशत का माहौल व्याप्त है। हरोली विधानसभा क्षेत्र में  हुए गोली कांड का हवाला देते हुए उन्होंने कहा ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव की गोली मार कर की गई हत्या प्रदेश में गुंडा राज का ताजा उदाहरण है। कौशल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडा तत्वों और माफियाओं को सरकारी तंत्र का सरंक्षण प्राप्त है अन्यथा इस प्रकार शरेआम हत्याएं नहीं हो सकती।

Advertisements

 उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष के समर्थक पार्टी पदाधिकारी को जान से मारा गया उससे ऐसा प्रतीत है कि इस घटना को अंजाम देकर कुछ लोग कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में दहशत पैदा करना चाहते हैं ताकि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध न करें। कौशल ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की सुरक्षा को लेकर भी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से भी कई लोग परेशानी में हैं जिसके चलते वह भी निशाने पर हो सकते हैं और इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य पुलिस प्रमुख को अपनी ज़िमेदारी का निर्वहन करते हुए उनकी सुरक्षा को मजबूत करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here