पंजाब सरकार के किए वादे खोखले हुए साबित: कर्मवीर बाली

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला संघर्ष कमेटी व जि़ला लोकल बाडी सैल भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श किया गया। कर्मवीर बाली ने कहा कि जिस उत्साह से पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपी थी आज पंजाब की जनता का उत्साह वायदे पूरे न होने के कारण चकनाचूर होता नजऱ आ रहा है और जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर ही है। कुछ उदाहरण जिससे आप आदमी पार्टी का ग्राफ गिर रहा है जैसे ऑन लाईन दरखास्तों के कारण 20 रूपए का काम 150 रूपए में हो रहा है और इंसाफ के लिए कोई समय सीमा न होने कारण प्रार्थी परेशान नजऱ आ रहे हैं।

Advertisements

आम आदमी पार्टी की कार्य प्रणाली से उनके वर्कर ही मन्त्री का विरोध कर रहे हैं। मंत्री से नाराज़ लोग मन्त्री के बिना ही उद्घाटन कर रहे है। नशा सरेआम बिक रहा है। जिस पर अंकुश न होने के कारण नशेड़ी बढ़ रहे हैं। बेरोजग़ारों की बेरोजग़ारी भत्ता देने में सरकार असफल नजऱ आ रही है। बुढापा पैंशन में कई पेचदगियां होने के कारण बुढापा पैंशन नही लग रही। शहर में पानी की सप्लाई न होने के कारण नहरों से पानी सप्लाई करने के झूठे वायदे किये जा रहे हैं जबकि सभी नहरें सूखी है। वो कौन सी नहर है जिससे पानी की सप्लाई शहर को कितने समय पर दी जायेगी, इसके बारे में बताया नही गया। मन्त्री साहिब के फोन न उठाने के कारण जनता में बहुत नाराजग़ी है।

अगर आज चुनाव हो जायें तो सरकार का पतन निश्चित है। इस कार्य प्रणाली को ठीक किया जाए। इस अवसर पर दक्षिण मंडल प्रधान नरिन्दर सिंह, उत्तर मण्डल प्रधान निर्मल सिंह, पश्चिम मण्डल प्रधान नीरज शर्मा, विधा भूषण, गुड्डू सिंह, सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here