स्वास्थ्य,शिक्षा,खेल…सब में प्रधानमंत्री के कारण आगे बढ़ रहा देश: साहिब सिंह ढिल्लो 

सुल्तानपुर लोधी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा व किसान मोर्चा के पंजाब प्रधान बिक्रमजीत सिंह चीमा के दिशानिर्देश के तहत भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रधान साहिब सिंह ढिल्लो ने दुनिया के सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय नेताओं में से एक और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर देश भर में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत शहर में पौधरोपण किया।इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रधान साहिब सिंह ढिल्लो ने पौधारोपण के प्रति समाज और युवाओं में बहुत अधिक जागृति आने पर खुशी जताते हुए इसे बड़ा सुखदाई बताया।उन्होंने कहा कि पौधे जीवन की सुख समृद्धि और आनंद का आधार है।हमारा कर्तव्य है कि अधिक से अधिक पौधारोपण करें और धरती को सुंदर बनाएं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के अब तक के कार्यकाल में उनका नारा-सबका साथ,सबका विश्वास’पूर्ण रूप से चरितार्थ हो रहा है। भारत वैश्विक स्तर पर नए-नए मुकाम हासिल कर रहा है। ढिल्लो ने कहा कि नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर अब तक के सफर पर नजर डालें तो स्पष्ट होता है कि अगर आप दृढ़ संकल्पित होकर प्रयास करते रहते हैं तो जीवन की तमाम बाधाएँ भी आपको पथभ्रमित नहीं कर सकती हैं। जिन परिस्थितयों में मोदी जी का बचपन गुजरा और वहाँ से उनके देश के प्रतिनिधि बनने तक के सफर को देखें तो यह आपको आंतरिक ऊर्जावान बनाए रखने के लिए पर्याप्त है। ढिल्लो ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत,देश की गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर प्रदान किए गए जिससे महिलाओं को चूल्हे से निकलने वाले धुएँ और इससे होने वाली गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिली।

2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना ने बालिका लिंग अनुपात में सुधार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है।जन धन योजना,मुद्रा योजना,सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना,सुकन्या समृद्धि योजना महिलाओं के संरक्षण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली महिला शक्ति केंद्र जैसी योजनाओं ने देश की महिलाओं की जीवन गुणवत्ता और मान-सम्मान में बढ़ावा दिया है। ढिल्लो ने कहा कि आज देश की महिलाएँ दुनियाभर में भारत का नाम रौशन कर रही हैं।प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली इस सरकार ने महिलाओं के संपूर्ण विकास के लिए जो प्रयास किए हैं,वह आने वाले वर्षों में ‘भारत भाग्य विधाता’ के सपने को साकार करने वाला होगा।

मोदी जी ने देश की सोच और मानसिकता में भी बड़ा बदलाव किया है। स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर छोटे-छोटे बच्चों को भी रास्ते से कचरा उठाकर कूड़ेदान में डालते देखा जा सकता है।उन्होंने कहा कि हमने कोरोना के समय में मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया को यह दिखा दिया है कि भारत हमेशा मुश्किलों में अपने साथियों के दर्द बाँटने के लिए खड़ा है।सहयोगी देशों को कोरोना की वैक्सीन पहुँचाकर इस भयंकर महामारी से मुकाबले के दौरान प्रधामंत्री जी सदैव अपने साथी देशों के साथ खड़े दिखे।

इस मुश्किल वक्त में हमने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत सर्वज हिताय-सर्वजन सुखाय के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य हो या शिक्षा,विनिर्माण हो या खेल,मोदी जी की दूरदृष्टिता आज हर क्षेत्र में देश को,दुनिया के अन्य विकसित देशों के साथ आगे बढ़ने में मदद कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की पहल की जिसने देश के युवाओं के जीवन को एक नए नजरिए से देखने में मदद की। भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कपूर चंद थापर,भाजपा जिला सचिव सुखजिंदर सिंह,लक्की सरपंच, जसवंत सिंह बेदी, इंदरजीत सिंह पसरीचा,रणजीत सिंह राणा, दीदार सिंह,पूरन सिंह लखनकला आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here