कांग्रेस ने पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव में निष्पक्ष चुनाव करवाने का दिया भरोसा

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस ने भरोसा दिया है कि 17 अक्टूबर को होने वाला पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से होगा। यहां एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करने से पहले, पंजाब में चुनाव हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक और दिल्ली कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने चुनाव के लिए तैयारियों का जायजा लिया। मतदान कांग्रेस भवन में होगा। बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक परगट सिंह के साथ, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, लवली ने कहा कि चुनाव 17 अक्टूबर को गुप्त मतदान के जरिए होंगे। मत पेटियों को दिल्ली ले जाया जाएगा, जहां 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सिर्फ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट, जो वोट डालने में सक्षम हैं, को ही परिसर में आने की इजाजत मिलेगी। चुनाव प्रकिया मीडिया के लिए भी ओपन होगी।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए लवली ने कहा कि कांग्रेस देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जो पारदर्शी तरीके से संगठनात्मक चुनाव करवाती है। हालांकि सिर्फ तभी चुनाव नहीं होते, जब आपसी सहमति बन जाती है। उन्होंने खुलासा किया कि यहां तक कि सोनिया गांधी को पहली बार चुनावी प्रक्रिया के बाद ही अध्यक्ष चुना गया था, जिन्हें जितेंद्र प्रसाद से चुनौती मिली थी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कांग्रेस के परिवार द्वारा नियंत्रित पार्टी होने बारे आरोपों को खारिज करते हुए पूछा कि कौन-सा राजनीतिक दल अध्यक्ष सहित अपने पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए चुनाव करवाता है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here