Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur जिला जेल में भारत के खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत ‘ईट...

जिला जेल में भारत के खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत ‘ईट राइट कैंपस’ अभियान शुरू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत के खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के नियमों के तहत खाद्य सुरक्षा आयुक्त पंजाब डा. अभिनव त्रिखा के दिशा-निर्देशों के अनुसार होशियारपुर जिले में ‘ईट राइट कैंपस’ अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके संबंध में जिला जेल होशियारपुर को ईट राइट कैंपस के रूप में चुना गया है।

Advertisements

सिविल सर्जन डॉ. प्रीत मोहिंदर सिंह के निर्देशानुसार आज जिला स्वास्थ्य अधिकारी सह मनोनीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा डा. सुदेश राजन ने जिला जेल में इस अभियान को शुरू करने के संबंध में वरिष्ठ जेल अधीक्षक अनुराग कुमार के साथ विशेष बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। वरिष्ठ अधीक्षक जेल ने जिला जेल में इस अभियान के क्रियान्वयन में पूरा सहयोग करने पर सहमति जताई। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमन विरदी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here