
तलवाड़ा(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। तलवाड़ा के साथ लगते गांव भटेड़ में दिन दिहाड़े चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोने व चांदी के जेवर चोरी कर लिए। जानकारी देते हुए राम कृष्ण (61) पुत्र गांव भटेड़ थाना तलवाड़ा ने पुलिस को बताया कि 11 अक्तूबर सुबह करीब 8 बजे बह काम पर चले गए थे और करीब 11:30 पर उनकी पत्नी परिवार समेत घर को लॉक लगा कर खरीदारी करने के लिए तलवाड़ा चली गई थी और वह वापिस लौटे तो देखा की उनके घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था और लोहे ही अलमारी खुली थी और उनके पुत्र रवि कुमार के बताने पर देखा की लॉबी को पीछे की तरफ खुलने वाले दरवाजे का कैंची गेट नीचे की तरफ से खींच कर खोल गया था।

जब उन्होंने अलमारी देखी तो उसमे से सोने व चांदी के जेवर, नकदी और माता की जोत वाली अलमारी में चढ़ावे के पैसे गायब थे। राम कृष्ण के दिए बयानों के आधार पर तलवाड़ा पुलिस ने धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में ए.एस.आई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।











