राजेश पासी ने केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश से की मुलाकात 

कपूरथला , (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया: शनिवार को कपूरथला के आरसीएफ रोजगार मेला पर युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेने पहुंचे केंद्री राज्यमंत्री सोम प्रकाश से भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी ने मुलाकात की।इस दौरान दोनों नेताओं कई अहम मुद्दों पर बातचीत की।इस दौरान केंद्री राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि PM ने 10 लाख नौकरी उपलब्ध कराने का वादा किया था,आज इसके पहले चरण में 75,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।सरकार के लगभग प्रत्येक विभाग में ये नियुक्तियां हुई हैं और प्रत्येक स्तर पर हुई हैं।पीएम मोदी जो कहते हैं वो करते हैं।सोम प्रकाश ने पीएम मोदी द्वारा देश भर में 50 स्थानों पर युवाओं को 75,000 से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपे जाने और केंद्र सरकार द्वारा आने वाले महीनों में 10 लाख नियुक्ति पत्र दिए दिए जाने के फैंसले का सवागत किया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आज पीएम ने ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत की है।आजादी के अमृत महोत्सव पर 75000 देश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं ये पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ है।उन्होंने कहा कि देश में साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जोरों-शोरों से तैयारियां अभी से की जा रही है।उन्होंने कहा कि बीजेपी 2019 के परिणाम 303 के पार जाना चाहती है।इसके लिए उसने अपनी मुहिम शुरू कर दी है।इस लिए पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर कमल खिडाने के लिए हर कार्यकर्त्ता पूरी लगन,मेहनत और जिम्मेदारी से पार्टी के लिए कार्य करे।सोम प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देने के साथ ही प्रदेश सरकार की नाकामियों को लोगो तक पहुँचाने का भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार की नाकामियों से भी अवगत कराएं।उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आगे बढ़ता है।उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार होने के बावजूद मोदी सरकार राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंजाब में लोग मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार से बेहद दुखी है और उसे सत्ता से दूर करने का मन बना चुके हैं।इसके विपरित पंजाब में दूसरी पार्टियों के नेता लगातार भाजपा ज्वाइंन कर रहे है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर ही विश्वास है।ऐसे में आगामी होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ही लोगों को साफ-सुथरा सुशासन दे सकती है।पंजाब के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का जमीनी स्तर पर लाभ मिल रहा है जबकि आम आदमी पार्टी सरकार सिर्फ अपने नेताओं को ही खुश करने में लगी हुई है।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी ने कहा कि मोदी जी की सारी योजनाएं गरीबों के लिये समर्पित है।बुनियादी सुविधाएं देते हुए मोदी सरकार ने गरीबों को उनके जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन लाने का कार्य किया है।राजेश पासी ने कहा कि बेघरों को घर उपलब्ध कराना,माताओं बहनों को रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना,24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराना,हर घर को नल से जोड़ने का कार्य देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।भाजपा सरकार ने किसानों के ऋण माफी का काम किया वहीं किसानों को सम्मान निधि देकर उनको आर्थिक रूप से सपोर्ट कर रही है।भाजपा सरकार में किसान खुशहाल हो रहे हैं गांव समृद्ध हो रहा है,महिलाओं का सम्मान बढ़ा है।दिव्यांग निराश्रित महिलाओं के पेंशन में वृद्धि किया गया है।भाजपा सरकार में सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here