Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस ने सहकारी बैंक के साथ 9 लाख की धोखाधड़ी करने वाले...

विजीलैंस ने सहकारी बैंक के साथ 9 लाख की धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ़्तार

 
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)।  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान आज एक प्राईवेट व्यक्ति जगजीत सिंह निवासी गाँव धूलका, जि़ला अमृतसर को बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से केंद्रीय सहकारी बैंक तरसिक्का में 9,75,771 रुपए का गबन करने के दोष में गिरफ़्तार किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम ने बैंक मैनेजर राकेश कुमार, केशियर राम किशोर और सचिव कुलवंत सिंह के साथ मिलीभगत करके उक्त रकम उसके अन्य बैंकों के निजी खातों में ट्रांसफर करने के उपरांत निकलवा लिए, जबकि सहकारी बैंक किसान क्रेडिट कार्ड के ऑफ- लाईन खाते से ऐसी रकम अन्य बैंकों के खातों में ट्रांसफर नहीं कर सकता।  

Advertisements


उन्होंने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो द्वारा की गई पड़ताल के दौरान यह पाया गया कि उपरोक्त मुलजिम बैंक अधिकारियों ने दोषी जगजीत सिंह के साथ मिलीभगत करके 51,94,900 रुपए गहिरी मंडी, अमृतसर जिले के अन्य बैंकों में ट्रांसफर किए थे। इस मामले में सात मुलजिम पहले ही गिरफ़्तार किए जा चुके हैं, जिन्होंने उपरोक्त बैंक में 24 करोड़ रुपए की ऐसी धोखाधड़ी की है। इस सम्बन्धी आइपीसी की धारा 420, 409, 419, 465, 467, 468, 471, 477-ए, 120-बी, आई.टी. एक्ट की धारा 43-ए, 43 (आई), 66, 66-डी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 13 के अंतर्गत पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here