Wednesday, October 21, 2026
Home Latest डी.सी. कार्यालय जालंधर में पिम्स के डायरैक्टर और मुलाजिमों में झड़प

डी.सी. कार्यालय जालंधर में पिम्स के डायरैक्टर और मुलाजिमों में झड़प

DC-Office-Jalandhar-fight-between-pims-director-and-employees-Punjab.png

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के जिलाधीश कार्यालय (डी.सी. कार्यालय) में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब किसी मामले में बैठक करने पहुंचे पिम्स प्रबंधन एवं मुलाजिम किसी बात को लेकर झड़प पड़े और कर्मियों ने पिम्स के डायरैक्टर की जमकर पिटाई कर डाली। सारा घटनाक्रम सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गया तथा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है।

Advertisements

DC-Office-Jalandhar-fight-between-pims-director-and-employees-Punjab.png

जानकारी अनुसार पिम्स इम्लाइज यूनियन और प्रबंधकों के बीच कुछ समय से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसका कारण था कि प्रबंधकों द्वारा कुछेक कर्मियों को शोकॉल नोटिस जारी किए गए थे तथा बिना कारण ही उन्हें काम से निकाल दिया गया था। इस विवाद को लेकर लेबर विभाग द्वारा दोनों पक्षों को जिलाधीश कार्यालय में बैठक करके मामले को सुलझाने संबंधी बुलाया गया था। परन्तु इससे पहले कि बैठक शुरु हो पाती, दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। सारी घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई तथा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here