Tuesday, October 20, 2026
Home Crime वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

chatisgarh-police-arrested-reporter-vinod-verme.jpg

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। छत्तीसगढ़ पुलिस ने यी.पी. के गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में रहते वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को शुक्रवार प्रात:काल (करीब 3 बजे) गिरफ्तार किया है। उन्हें इंदिरापुरम थाने में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्हें ब्लैकमेलिंग और रंगदारी लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विनोद वर्मा को गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिलते ही कई के कई वरिष्ठ एवं अन्य पत्रकार थाने पहुंचे गए थे।

Advertisements

पुलिस ने उनके खिलाफ छत्तीगढ़ के पंडरी थेने में धारा 384/506 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया था, जिसके आधार पर श्री वर्मा को गिरफ्तार कियाग या है। पुलिस ने उनके घर से करीब 500 सी.डी. और 2 लाख रुपये कैश भी जल्त किए हैं। मीडिया में आ रहे समाचारों अनुसार विनोद वर्मा के पास छत्तीसगढ़ के एक प्रभावशाली मंत्री से संबंधित सैक्स स्कैंडल की सी.डी. थी, जिसके बारे में वह जल्द ही खुलासा करने वाले थे।

समाचारों अनुसार ऐसा भी आरोप है कि श्री वर्मा सी.डी. के माध्यम से उक्त मंत्री को ब्लैकमेल कर रहे थे तथा उनसे अवैध उगैाही की कोशिश में थे। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा कांग्रेस ने श्री वर्मा की गिरफ्तारी को धक्केशाही करार देते हुए इसका कड़ा विरोध किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार श्री वर्मा एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य भी हैं तथा वे बी.बी.सी. के लिए भी काम कर चुके हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here