
कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया : अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी कपूरथला और द लाइफ हेल्पर्स कपूरथला द्वारा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित रक्तदान कैंप गुरुद्वारा साहिब अर्बन एस्टेट में लगाया गया. इस कैंप का उद्घाटन बाल रोग विशेषज्ञ डॉ रंजीत राय ने किया. इस कैंप में कैंप में 50 लोगों ने रक्तदान किया.

डॉ रंजीत राय ने कैंप के आयोजन के लिए अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी कपूरथला और द लाइफ हेल्पर्स कपूरथला की सराहना की.उन्होंने कहा कि रक्त का कोई भी विकल्प नहीं है. हर स्वस्थ व्यक्ति को मानवता के इस नेक कार्य में सहयोग देना चाहिए. आयोजन समिति के एडवोकेट अनुज आनंद, कुलविंदर सिंह नागरा और सचिन अरोड़ा ने बताया कि कैंप को सफल बनाने में अभिनंदन राय (कनाडा) , डॉ अनूप कुमार, नारायण गुप्ता, शुभम अनेजा, राकेश शर्मा, एडवोकेट जे जे एस अरोड़ा, एडवोकेट हरमनजीत सिंह रत्ती, अमिश कुंद्रा, आशीष कुंद्रा, अशोक गुप्ता, कंग फाइनेंस , बहादूर सिंह का विशेष सहयोग रहा है.
इस मौके पर पूर्व एडीसी अवतार सिंह भुल्लर, रंजीत सिंह देयोल, एडवोकेट परमजीत सिंह, अवि राजपूत, काउंसलर उषा अरोड़ा, मेजर तनमोय संगर, डिप्टी मेयर विनोद सूद, गुरनाम सिंह, स्वर्ण सिंह मठारू, दर्शन सिंह एक्सईएन, सूरज अग्गरवाल, सनी गुप्ता, जसविंदर सिंह तोरा, राकेश शर्मा, सुरेश वर्मा, रोहित अरोड़ा, हरमिंदर अरोड़ा, मनप्रीत सिंह सोढ़ी, विकास पुरी, दातार सिंह, सुरेश वर्मा, विनय शर्मा, कुलप्रीत सिंह नागरा, प्रदीप कंग, हरदीप कंग, डॉ दीपक अरोड़ा, आशीष चुग, गुरमीत सिंह, रोहित अरोड़ा व कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।












