मान सरकार एसएएस नगर के सौन्दर्यीकरण और विकास कार्यों पर ख़र्चे करेगी 11.21 करोड़ रुपए: निज्जर  

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएँ और साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए पुरी तरह से प्रयास कर रही है। इस दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए पंजाब सरकार द्वारा एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यों पर तकरीबन 11.21 करोड़ रुपए का खर्चा करने का फ़ैसला लिया गया है। इस सम्बन्धी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा टैंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सम्बन्ध में और अधिक जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में किए जाने वाले विकास कार्यों में मोहाली के जोन-1 और 2 के अधीन स्थित विभिन्न शौचालय ब्लॉकों के संचालन और रख-रखाव के कार्य किए जाएंगे। इसी तरह ही जोन-3 और 4 में स्थित शौचालय ब्लॉकों के संचालन और रख-रखाव के कार्य भी किए जाएंगे।  

Advertisements

इसके अलावा मोहाली के ज़ोन-1 और जोन-2 के लिए हैवी मशीन व्हीकल से वृक्षों की कटाई के लिए मैन प्लेटफॉर्म मुहैया करवाने, सैक्टर-70 के वॉर्ड नंबर-34 में अलग-अलग स्थानों पर खेल मैदानों के निर्माण का कार्य और मोहाली के जोन-2 में अलग-अलग वॉर्डों में पैच वर्क/रिपेयर का कार्य भी किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि इन कार्यों के अलावा गुरू रविदास ग्राउंड फेस 7 में अम्बेडकर पुस्तकालय का निर्माण करना और एस.ए.एस. नगर के पुस्तकालय में स्प्लिट एयर कंडीशनरों और अन्य इलैक्ट्रिकल कार्यों की सप्लाई/इंस्टालेशन आदि कार्यों को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिनी सुपर सक्शन मशीन और सीवर जैटिंग मशीन के संचालन और रख-रखाव का कार्य भी किया जाएगा।  

कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करवाना और उनका जीवन बेहतर और अधिक आसान बनाना ही मुख्य प्राथमिकता है।   उन्होंने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा इन कार्यों के लिए पंजाब सरकार की वेबसाइट www.eproc.punjab.gov.in पर पहले ही ई-टैंडर जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि इन टैंडरों में कोई संशोधन किया जाता है तो इसका विवरण इसी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।   मंत्री ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाना है। इसलिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग के कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता लानी सुनिश्चित बनाई जाए।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here