Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur जिला स्तरीय एलीमेंट्री खेल प्रतियोगिता 2022 का हुआ आगाज

जिला स्तरीय एलीमेंट्री खेल प्रतियोगिता 2022 का हुआ आगाज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला प्राइमरी स्कूल खेलों का आगाज आज लाजवंती आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा के भाई श्री राजेश्वर दयाल बब्बी ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन ही खिलाड़ी को विजेता बनाता है, इस लिए खिलाड़ी पूरी ईमानदारी, निष्ठा, लगन और अनुशासन के साथ खेल में भाग लें। उन्होंने कहा कि किसी देश और राज्य की तरक्की उसके खेलों के विकास से की जाती है। इस दौरान उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी(ऐ) श्री संजीव गौतम, जिला शिक्षा अधिकारी(से) श्री गुरशरण सिंह भी मौजूद थे।

Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रतिभागी स्कूलों के बच्चों ने आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए मंचासीन अतिथियों को सलामी दी। जिला शिक्षा अधिकारी(ए) श्री संजीव गौतम ने बताया कि इन खेलों में जिले के 1800 के करीब विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने आए जिले के अलग-अलग स्कूलों के बच्चों को आशीवार्द देते हुए उन्हें अच्छे प्रदर्शन के लिए उत्साहित भी किया।  इस मौके पर डिप्टी डी.ई.ओ(ए) श्री सुखविंदर सिंह, डिप्टी डी.ई.ओ(से) श्री धीरज वशिष्ट, जिला शिक्षा सुधार टीम के इंचार्ज श्री शैलेंद्र ठाकुर, प्रिंसिपल संजीव कुमार, डी.एम. स्पोर्ट्स दलजीत सिंह, वोकेशनल कोआर्डिनेटर अमरीक, जिला स्मार्ट स्कूल कोआर्डिनेटर सतीश कुमार, राजविंदर सिंह, ब्लाक प्राइमरी अधिकारी तलवाड़ा अमरिंदर सिंह ढिल्लों, बी.एन.ओ. सर्बजीत सिंह कंग, रजनीश गुलियानी, चंद्र प्रकाश सैनी, अमित कुमार, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here