गुजरात में झूठे वादे करके प्रचार करने से पहले पंजाब की कानून व्यवस्था को सुधारे आप: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं  पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, विजय पठानिया, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू द्वारा जारी प्रेस नोट  में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी के नेता आज-कल  गुजरात के विधानसभा चुनावों में जोर-शोर से झूठे वादे करके प्रचार करने में लगे हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के बयान के हवाले से आम आदमी पार्टी पर  वार  करते हुए भाजपा नेताओं  ने कहा कि पंजाब में हर महिला को वायदा करके भी 1000 रुपये प्रति महीना न  दे सकने वाली  तथा प्रत्येक घर को 300 यूनिट मुफ्त  बिजली देने में असफल साबित हो चुकी आम आदमी पार्टी पता नहीं अब किस मुंह से पंजाब में पूरे ना किये गए वादों की तर्ज  पर गुजरात विधानसभा चुनाव में वोटें  मांग रही है।  श्री तीक्ष्ण सूद  ने कहा कि पंजाब में इस समय सबसे बड़ी समस्या कानून व्यवस्था की हैं , अगर कहा जाए  कि पंजाब में इस समय सरकार की बजाए अपराधियों, आतंकवादियों तथा गैंगस्टरों का राज हैं  तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब में  इस समय आतंकवादी पूरी तरह सक्रिय हैं तथा देश को तोड़ने की बातें हो रही हैं।  नित्य प्रति दिन गोलियां चलने तथा  हत्या की घटनाएं हो रही हैं, परंतु सरकार बेबस हैं।  राज्य में जंगल राज जैसी स्थिति है,  किसी के  भी जान-माल की सुरक्षा की गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था  सरकार की  प्राथमिक जिम्मेदारी है।  जिसमें आम आदमी पार्टी पूरी तरह असफल रही है।  उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहले सभी पंजाबियों को मुफ्त बिजली तथा सभी महिलाओं को 1000  रुपए प्रतिमाह देने की बातें करके उनसे वोट हासिल कर लिए अब वही फार्मूला वह गुजरात में चलाना चाहती है। आम आदमी पार्टी की कारगुजारी पूरी तरह नंगी  हो गई है तथा लोगों का पार्टी से यकीन उठ गया है। हिमाचल प्रदेश के विधान सभा चुनावों में मैदान छोड़ भागी आम आदमी पार्टी को गुजरात के समझदार लोग कभी मुँह नहीं लगाएंगे। इस मौके पर कमलजीत सेतिया,अश्वनी गैंद, शरद सूद, यशपाल शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here