हिमाचल प्रदेश में फिर बनेगी कांग्रेसी की सरकार: सुरजेवाल

amarpal-kaka-welcomes-all-india-congress-spokesman-surjewal-amrinder-singh-raja-wading-thier-home-Hoshiarpur-Punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ऑल इंडिया नैशनल कांग्रेस के स्पोकसमैन रणदीप सिंह सुरजेवाल तथा अमरिंदर सिंह राजा वडिंग अध्यक्ष ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश के हरोली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी उम्मीदवार मुकेश अग्निहोत्री के पक्ष में चुनाव प्रचार किया तथा इस उपरांत वे होशियारपुर में कांग्रेसी नेता अमरपाल सिंह काका के निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान रणदीप सिंह सुरजेवाल ने कहा कि हिचमाल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी फिर से सरकार बनाएगी, क्योंकि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते लोग बुरी तरह से तंग परेशान हैं तथा जनता भाजपा का पूर्ण तौर पर बहिष्कार करेगी।

Advertisements

-अमरपाल काका ने होशियारपुर पहुंचने पर ऑल इंडिया नैशनल कांग्रेस के स्पोकसमैन रणदीप सिंह सुरजेवाल तथा अमरिंदर सिंह राजा वडिंग अध्यक्ष ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस का किया स्वागत

उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने अपने हल्के का रिकार्डतोड़ विकास करवाया है तथा इसके चलते वह जनता के दिलों में राज करते हैं। सुरजेवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से प्रदेश एक बार फिर से खुशहाली की तरफ अग्रसरा होगा। इस मौके पर उक्त नेताओं को अपने निवास स्थान पर स्वागत करते हुए श्री काका ने कहा कि देश की जनता का भाजपा पर से विश्वास उठ गया है तथा लोग उसकी मारु नीतियों के कारण उसे किसी भी राज्य की कमान सौंपने के मूड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस इतिहास बनाएगी तथा इसके बाद देश के अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में भी कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज कर 2019 में केन्द्र में सरकार बनाने में कामयाब होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here