
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी मिडल स्कूल छावनी कलां में कार्यरत हिन्दी मिस्ट्रैस (इंचार्ज) मैडम रेनू की सेवानिवृत्त पर उन्हें विदायगी समारोह में सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके पति प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा जोकि शहर के प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारी भी हैं भी उनके साथ मौजूद रहे। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के अलावा गांव की सरपंच दविंदर कौर, पंच जसविंदर सिंह, एसएमसी चेयरमैन कमलजीत कौर व अन्य सदस्यों के अलावा भारत विकास परिषद, रोटरी आई बैंक एवं कार्निया ट्रांसप्लांट सोसायटी, लायसं क्लब होशियारपुर विश्वास, सामाजिक संस्था नई सोच, सफल भारत गुरु संस्था, रोटरी क्लब होशियारपुर व अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी विशेष तौरसे मौजूद हुए। इस अवसर पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पहुंचे लेक्चरर कृष्ण गोपाल एवं लेक्चरर मनोज दत्ता ने मैडम रेनू की शिक्षा जगत को प्रदान की गई सेवाओं और उनके मार्गदर्शन में कामयाब हुए बच्चों संबंधी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मैडम रेनू ने 25 साल पहले शिक्षा विभाग में सेवाएं प्रारंभ की थीं और इस स्कूल में 18 साल सेवाएं देने उपरांत आज वे सेवानिवृत्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि इनके पति संजीव अरोड़ा जोकि शहर की अलग-अलग संस्थाओं से जुडक़र समाज सेवी कार्यों में सदैव अग्रणीय रहते हैं, में मैडम रेनू का भी सराहनीय सहयोग रहा है तथा उन्हें उम्मीद है कि अब सेवानिवृत्त होने उपरांत वे भी अपना पूरा समय समाज सेवा को ही समर्पित करेंगी। उन्होंने बताया कि मैडम रेनू के जेठ कृष्ण कुमार अरोड़ा भी इसी स्कूल में सेवाएं देने उपरांत सेवानिवृत्त हुए थे, जोकि इनके परिवार के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर मास्टर कृष्ण अरोड़ा, सरकारी स्कूल अज्जोवाल से पहुंचे लेक्चरर संदीप सूद, अश्विनी गैंद, वीर प्रताप राणा, कपिल देव पराशर, लायन रोहित अग्रवाल, एडवोकेट गौरव गर्ग, पंच जसविंदर सिंह, राजेन्द्र मोदगिल, कश्मीरा सिंह आदि ने सेवानिवृत्त होने पर मैडम रेनू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक अध्यापक सदैव अध्यावक रहता है और सेवानिवृत्त होने के बाद तो उसकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। क्योंकि, समाज ऐसे वशिष्ट लोगों से सलाह मशवरा करना एवं उनके मार्गदर्शन में आगे बढऩे की कल्पना करता है तथा सदैव उनके संपर्क बना रहना चाहता है। इसलिए एक अध्यापक होने के नाते उन्हें उम्मीद है कि मैडम रेनू सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षा जगत की सेवा करती रहेंगी।
इस मौके पर मैडम रेनू ने उन्हें सम्मान देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया वहीं उनके पति संजीव अरोड़ा ने कहा कि समाज सेवा के पथ पर अगर वे आगे बढ़े हैं तो उसके पीछे उनकी पत्नी का बहुत बड़ा हाथ है तथा उन्होंने व परिवार के अन्य सदस्यों ने सदा ही उन्हें सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर भी गर्व है कि उनके बड़े भाई ने जिस स्कूल में सेवाएं दी तथा उनके पदचिन्हों पर चलते हुए उनके परिवार का एक और अहम सदस्य यानि कि उनकी अर्धांगिनी रेनू भी इसी स्कूल से सेवानिवृत्त हुई हैं। श्री अरोड़ा ने कहा कि उनकी संस्थाएं शिक्षा, नेत्रदान एवं जरुरतमंदों की सेवा संभाल के लिए कार्यरत हैं और शिक्षा एक ऐसा क्षेत्र है जिसके माध्यम से हम अपने समाज और देश की नींव को पक्का करते हैं। इस दौरान मैडम रेनू के सेवानिवृत्त की खुशी में भारत विकास परिषद की तरफ से बच्चों को स्वैटर, जुराबें और बूट भेंट किए गए और समारोह में आए हुए गणमान्यों के साथ-साथ एसएमसी सदस्यों, मैडम रेनू से शिक्षा प्राप्त पुराने विद्यार्थी नैशनल हॉकी खिलाड़ी गोल्ड मैडलिस्ट सिमरनजीत कौर, जगतार सिंह व दीपक कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ की तरफ से सुमन कुमारी, मीना, मोनिका, रीमा, रजवंत कौर, जोतिका प्रसाद, रजनीश, सीमा, संदीप कौर, नरिंदर सिंह तथा संस्थाओं की तरफ से लायन दविंदर अरोड़ा, दीपक मेहंदीरत्ता, विजय अरोड़ा, नवीन कोहली, एनके गुप्ता, वैद्य कुमार गौरव, उमेश राणा, श्वेता अरोड़ा आदि मौजूद थे।












