पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी ऑफ नेशन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहाया पसीना

BJP-worker-Sardar-Patel-Jayanti-Run-for-unity-Of-Nation-Hoshiarpur-Punjab.JPG

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में जिला भाजपा की तरफ से रन फॉर यूनिटी ऑफ नेशन का आयोजन किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा ने बताया कि जिला प्रधान भाजपा डा. रमन घई की अगुवाई में आयोजित इस दौड़ में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने विशेष तौर से पहुंच कर हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

Advertisements

BJP-worker-Sardar-Patel-Jayanti-Run-for-unity-Of-Nation-Hoshiarpur-Punjab.JPG

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और देश की एकता के लिए दौडऩे पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपना जीवन समर्पित किया तथा देश वासियों को यह संदेश दिया कि देश से ऊपर कुछ भी नहीं है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को सरदार वल्लभ भाई पटेल के सिद्धांतों एवं आदर्शों को जीवन में धारण करने तथा पार्टी व देश के विकास में योगदान डालने का आह्वान किया।

BJP-worker-Sardar-Patel-Jayanti-Run-for-unity-Of-Nation-Hoshiarpur-Punjab.JPG

इस मौके पर विजय सांपला ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजाद भारत के निर्माण में अपना अहम रोल अदा किया। उन्होंने कहा कि 1947 में देश आजाद होने के बाद सरदार पटेल की दूरदर्शिता व बुद्धिमता की बदौलत ही भारत के बहुत से राजाओं ने भारत का अभिन्न अंग बनने का निर्णय लिया। जिसके कारण भारत विश्व मानचित्र पर एक मजबूत राष्ट्र के रुप में ऊभर कर सामने आया।

BJP-worker-Sardar-Patel-Jayanti-Run-for-unity-Of-Nation-Hoshiarpur-Punjab.JPG

रन फॉर यूनिटी ऑफ नेशन दौड़ बस स्टैंड चौक से शुरु होकर फगवाड़ा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, घंटाघर से होती हुई शास्त्री मार्किट पहुंच कर समाप्त हुई। दौड़ के समापन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल का भारत का लोहा पूरे विश्व में मनवाने में अहम योगदान था। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के दृढ़ निर्णय शक्ति और राष्ट्र समर्पित भावना की बदौलत ही भारत पूरे विश्व में एक महान प्रजातंत्र देश के रुप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से देश सेवा करने का आह्वान किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय अग्रवाल व यूथ डेवेल्पमैंट बोर्ड पंजाब के पूर्व उपचेयरमैन संजीव तलवाड़ ने भी सरदार पटेल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

BJP-worker-Sardar-Patel-Jayanti-Run-for-unity-Of-Nation-Hoshiarpur-Punjab.JPG

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलजीत सेतिया, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव पार्षद नीति तलवाड़, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्बजीत कौर, उपाध्यक्ष कुलभूषण सेठी, गौरव वालिया, महासचिव एडवोकेट डी.एस. बागी व गोपी चंद कपूर, सचिव एस.एम. सिद्धू, डा. राज कुमार सैनी, निपुन शर्मा, मंडल अध्यक्ष अश्विनी ओहरी, मनोज शर्मा, एडवोकेट नवजिंदर बेदी, मंडल महामंत्री डा. पंकज शर्मा, सुधीर शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद हनी, विवेक सैनी गोल्डी, बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष महिंदर पाल धीमान, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलबीर सिंह अजड़ाम, मैडीकल सैल अध्यक्ष डा. वशिष्ट कुमार, स्पोट्र्स सैल अध्यक्ष गौरव शर्मा, जसविंदर कौर, गुरमिंदर कौर, संदीप कौर, यशु जैन, अश्विनी छोटा, गुरप्रीत धामी, स्वर्ण सिंह, जौली, कुलदीप धामी, पवन शर्मा, टिंकू शर्मा, मयंक शर्मा, रितिश अग्रवाल, रमनीश घई, जसवीर सिंह, हरिकिशन धामी, नरेश कोच, बुद्ध पहलवान, बिंदू ऐरी, दलजीत सिंह, सन्नी सैनी, आलोक व जसवीर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here