Wednesday, October 28, 2026
Home Latest अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में भारत-चीनी सैनिकों में झड़प, भारतीय सैनिकों...

अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में भारत-चीनी सैनिकों में झड़प, भारतीय सैनिकों ने चीनियों को खदेड़ा

अरुणाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में भारतीय एवं चीनी सैनिकों में झड़प की खबर सामने आ रही है। घटना 9 दिसंबर की बताई जा रही है तथा इस दौरान भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को करारा जवाब देते हुए उन्हें वहां से खदेड़ दिया। इसमें दोनों तरफ के सैनिकों के घायल होने का भी समाचार है तथा इसमें चीनी सैनिकों की संख्या अधिक बताई जा रही है।

Advertisements

जानकारी अनुसार करीब 50-60 चीनी सैनिक एलओसी के नजदीक कुछ स्ट्रक्चर फॉर्म करने का प्रयास कर रहे थे कि वहां पर पैट्रोलिंग कर रहे भारतीय सैनिकों, जिनकी संख्या 22 थी, ने उन्हें रोका और उन्हें पीछे हटने को कहा। उसी दौरान दोनों सेनाओं में झड़प हुई और भारतीय सैनिकों ने उन्हें कड़ा जवाब देते हुए वहां से खदेड़ा। इसके बाद चीनी सैनिक वहां से पीछे हट गए और भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों द्वारा फॉर्म किए गए स्ट्रक्चर को डिसमेंटल किया। इस घटना के बाद दोनों सेनाओं के अधिकारियों के बीच बैठक हुई और मामला शांत हुआ। चीनीयों ने माना कि वे एग्रीमैंट का पालन करते हुए नो मैन लैंड का पालन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here