
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में हुए कड़े मुकाबले में एडवोकेट आरपी धीर के सिर प्रधान पद का ताज सजा। इस दौरान प्रधान पद के लिए खड़े उम्मीदवारों में हुए मुकाबले में एडवोकेट आरपी धीर को 318, गोविंद जसवाल को 114, धरमिंदर कुमार दादरा को 90 और राघव शर्मा को 50 वोट पड़े।

उपाध्यक्ष पद के लिए खड़े उम्मीदवार एडवोकेट राजवीर सिंह को 335 व दविंदर सिंह को 236 वोट पड़े। महासचिव के लिए खड़े उम्मीदवार एडवोकेट डीएस ग्रेवाल को 247, नवजिंदर बेदी को 174 व दीपक शर्मा को 154 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद के लिए खड़े उम्मीदवार एडवोकेट मनमीतिका को 330 तथा गुरप्रीत कौर के 256 वोट मिले। इसके अलावा सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों में एडवोकेट इशान कौशल को लाइब्रेरी सचिव तथा एडवोकेट नवजोत सिंह मान को कोषाध्यक्ष बनाया गया।












